Tuesday, 5 May 2015

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर 30 लाख के गोल्‍ड के साथ पकड़ी गई महिला

कस्टम विभाग ने सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक महिला को तीस लाख रुपये की कीमत का सोना तस्करी करते हुए पकड़ा है। यह महिला सोमवार को बैंकाक से आई थी। कस्टम विभाग को इस महिला के बैग की जांच के दौरान गोल्ट की छड़ मिली। इसके अलावा पांच अलग-अलग पैकेटों में करीब आठ पीस गोल्ड के भी पाए गए। कस्टम विभाग ने इनका वजन करीब 1.2 किग्रा बताया है जिसकी कीमत तकरीबन 30.31 लाख रुपये है। इसकी जानकारी कस्टम विभाग ने एक प्रेस रिलीज के जरिए दी है।
कोच्चि एयरपोर्ट पर भी दो यात्रियों से कस्टम विभाग ने 7.2 किग्रा सोना बरामद किया है। कस्टम विभाग के मुताबिक इन यात्रियों से कस्टम विभाग को 62 सोने की छड़ें बरामद हुई हैं।

No comments:

Post a Comment